
होबार्ट, 25 फरवरी। एफआईएच मेन्स प्रो लीग 2025-26 के होबार्ट चरण में भारतीय हॉकी टीम को स्पेन के खिलाफ कांटे की टक्कर में शूटआउट के जरिए 3-4 से हार झेलनी पड़ी। नियमित समय 1-1 से बराबर रहा।
मनिंदर सिंह का 19वें मिनट में जोरदार गोल भारत को बढ़त दिला चुका था, जो 59वें मिनट तक बरकरार रही। लेकिन ब्रूनो फॉन्ट के अंतिम समय के शानदार शॉट ने स्कोर बराबर कर शूटआउट पर ले जाकर भारत को मुश्किल में डाल दिया।
मैच की शुरुआत स्पेन ने आक्रामक अंदाज में की। चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन मोहित ने ड्रैग फ्लिक को आसानी से रोका। आठवें मिनट में जोस बास्टेरा का गोल ऑफसाइड होने से रद्द।
भारत को 14वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, मगर अमित रोहिदास के शॉट को लुइस कैलजाडो ने बचा लिया। 19वें मिनट में कप्तान हार्दिक सिंह ने शानदार पास से मनिंदर को मौका दिया, जिन्होंने टॉमहॉक से नेट हिलाकर 1-0 की लीड दिलाई।
सूरज करकेरा ने पेपे कुनिल और बास्टेरा के प्रयास नाकाम कर बढ़त कायम रखी। अभिषेक ने गोल के करीब पहुंचाया, लेकिन हाफ टाइम तक 1-0।
तीसरे क्वार्टर में स्पेन ने दबाव बनाया, दो पेनल्टी कॉर्नर मोहित ने रोके। फोर्टुनो को ग्रीन कार्ड मिला, स्पेन 10 खिलाड़ी। जुगराज सिंह का शॉट कैलजाडो ने बचाया।
45वें मिनट में संजय को ग्रीन कार्ड, भारत भी 10 पर। विष्णुकांत का पेनल्टी कॉर्नर बेकार। 59वें मिनट में डिफेंस की चूक से फॉन्ट ने बराबरी की। अंतिम 13 सेकंड में स्पेन के तीन पेनल्टी कॉर्नर विफल।
शूटआउट में अभिषेक-हार्दिक चूके, स्पेन 4-3 से जीता। भारत को एक अंक। अगला मैच बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से।