
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया की सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी ने किम जोंग उन की छोटी बहन किम यो जोंग को केंद्रीय समिति में विभाग निदेशक के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। यह कदम किम परिवार की सत्ता पर पकड़ मजबूत करने का स्पष्ट संकेत देता है।
राजधानी में आयोजित नौवीं केंद्रीय समिति की पहली plenay बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकारी मीडिया केसीएनए ने बताया कि किम यो जोंग 17 नवनिर्वाचित निदेशकों में शामिल हैं। पहले वह उप-निदेशक थीं।
हालांकि विभाग का नाम स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन उनकी प्रचार इकाई में पूर्व भूमिका को देखते हुए अंतर-कोरियन संबंध या विदेश नीति का जिम्मा मिल सकता है। सियोल के एकीकरण मंत्रालय के अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
एक दिन पहले उनके भाई को महासचिव पद पर पुनर्निर्वाचित किया गया। पांच वर्षीय इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में कूटनीति से लेकर सैन्य योजनाओं तक सभी मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।
किम यो जोंग 2018 के प्योंगचांग विंटर ओलंपिक में सियोल गईं थीं, जो कोरियन वॉर के बाद किम परिवार का पहला दक्षिण कोरिया दौरा था। इसने उन्हें वैश्विक पटल पर चमकाया।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और आर्थिक दबाव के बीच यह प्रमोशन उत्तर कोरिया की आंतरिक एकजुटता को दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यो जोंग भविष्य की उत्तराधिकार की मजबूत दावेदार हो सकती हैं।