
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत की 76 रनों से करारी हार के बाद रविचंद्रन अश्विन ने टीम चयन पर निशाना साधा है। अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर बोलते हुए अश्विन ने वॉशिंगटन सुंदर को अक्षर पटेल पर तरजीह देने का विरोध किया।
अश्विन ने कहा कि आईपीएल मैचअप महत्वपूर्ण हैं, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में कम से कम बदलाव ही बेहतर। उन्होंने अक्षर को टी20 का अहम खिलाड़ी बताते हुए कहा, ‘यह न भूलें कि अक्षर ने टीम के लिए क्या-क्या किया।’ 2024 वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर की विराट कोहली के साथ साझेदारी का जिक्र करते हुए अश्विन ने कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में उनका योगदान सराहनीय था।
अगर मध्य ओवरों में स्थिरता होती और विकेट बचते, तो लक्ष्य हासिल हो सकता था। अश्विन ने बल्लेबाजी क्रम पर भी सवाल उठाए। रिंकू सिंह को नंबर 8 पर भेजना गलत है। आठ बल्लेबाज होने के बावजूद यह फैसला हैरान करने वाला। दक्षिण अफ्रीका ने अधूरी तैयारी का सबक सिखाया। अश्विन की यह टिप्पणी टीम प्रबंधन के लिए चेतावनी है।