
उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ। शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर उन्होंने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। साथ ही लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एक स्थानीय निवासी ने कहा, ‘यह मेरठ के लिए अनमोल उपहार है। रैपिड रेल से पश्चिमी यूपी का हर कोना फलेगा-फूलेगा। मुजफ्फरनगर, शामली, हरिद्वार तक लाभ मिलेगा। दिल्ली अब पास की पड़ोसिन बन गई है। पहले सड़क मार्ग से चार घंटे का सफर अब 50 मिनट में पूरा।’
आरएलडी कार्यकर्ता ने इसे ऐतिहासिक बताया, ‘पीएम मोदी को कोटि-कोटि धन्यवाद। दिल्ली आने-जाने के जाम से छुटकारा मिल गया।’
प्रदीप द्विवेदी ने कहा, ‘नमो भारत से दिल्ली-एनसीआर और मेरठ एकाकार हो जाएंगे। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद सब जुड़ेंगे। गांव-शहर दोनों तरक्की करेंगे।’
एक अन्य ने बताया, ‘देश की पहली हाईस्पीड ट्रेन मेरठ को मिली।’ महिला ने कहा, ‘मोदी जी शानदार काम कर रहे। मेट्रो से छात्रों को दिल्ली पढ़ाई-इलाज आसान।’
यह परियोजना यात्रा को आसान बनाने के साथ आर्थिक उन्नति का द्वार खोलेगी। पश्चिमी यूपी अब तेज गति से विकास की राह पर अग्रसर है।