
गांधीनगर। गुजरात सरकार ने 2026 को ‘गुजरात टूरिज्म ईयर’ घोषित कर राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया है। 2026-27 के बजट में वित्त मंत्री कनु देसाई ने हेरिटेज, तीर्थ और कोस्टल टूरिज्म के लिए भारी भरकम प्रावधान घोषित किए।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के विकास के लिए 236 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे पर्यटकों की सुविधाएं मजबूत होंगी। लोथल में नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज म्यूजियम और 1000 टूरिस्ट गाइड की ट्रेनिंग के लिए 95 करोड़ रुपये निर्धारित हैं।
अंबाजी मंदिर के कॉरिडोर मास्टरप्लान पर 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बहुचराजी मंदिर, गिरनार और नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर 55 करोड़ रुपये से सुविधाएं बेहतर होंगी।
सोमनाथ मंदिर, शिवराजपुर बीच और विसवाड़ा-पोरबंदर सर्किट के लिए 60 करोड़ रुपये दिए गए हैं। सोमनाथ व अंबाजी में बस पोर्ट विकसित करने को 447 करोड़ रुपये का बजट है।
‘वेड इन गुजरात’ अभियान से राज्य को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने का प्रयास है। सड़क व ट्रांसपोर्ट पर निवेश से 2026 में पर्यटन क्रांति होगी।