
मुंबई के लीलावती अस्पताल से सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबर आई है। बॉलीवुड के मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता को मामूली ब्रेन हेमरेज हुआ था, लेकिन सर्जरी की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।
वरिष्ठ डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि इस तरह के मामलों में सर्जरी की जरूरत कम ही पड़ती है। डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी (डीएसए) जांच से दिमाग की नसों और रक्त प्रवाह की स्थिति स्पष्ट हुई। उच्च रक्तचाप भी पाया गया था।
वर्तमान में आइसीयू में वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन उनकी हालत में निरंतर सुधार हो रहा है। उम्र अधिक होने से रिकवरी धीमी है, फिर भी डॉक्टर जल्द वेंटिलेटर हटाने और सामान्य वार्ड में शिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं।
17 फरवरी को भर्ती होने के बाद परिवार के सदस्य सलमान, अरबाज, शूरा, अर्पिता, अलवीरा, पोते, सलमा, हेलेन, जावेद अख्तर समेत कई हस्तियां अस्पताल पहुंचीं।
डॉक्टरों की टीम 24 घंटे निगरानी रखे हुए है। सलीम खान की शानदार लेखनी ने सिनेमा को अमर कहानियां दी हैं, और अब फैंस उनकी स्वस्थ वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।