
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की दीवानगी फ्रांस की सड़कों से लेकर संग्रहालयों तक फैली हुई है। भारत के बाहर 120 देशों में लोकप्रिय यह सितारा खासतौर पर फ्रांस में राज करता है। उनका रोमांटिक अंदाज और शानदार अभिनय ने लाखों फ्रेंच दिल जीत लिए हैं।
डीडीएलजे जैसी अमर फिल्म से शुरू होकर पठान, जवान और डंकी तक, शाहरुख की हर फिल्म ने फ्रांस में धमाल मचाया। पठान की शूटिंग यहीं हुई और आगामी किंग के कुछ सीन भी फ्रांस में फिल्माए जाएंगे। लेकिन उनकी लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं।
2014 में फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फैबियस ने उन्हें ‘नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ सम्मान दिया, जो सिनेमा और सांस्कृतिक विविधता में योगदान के लिए था। शाहरुख ने इसे अपनी मां के जन्मदिन पर स्वीकार किया।
पेरिस का मशहूर ग्रेविन म्यूजियम ने उनके 30 साल के करियर पर गोल्ड कॉइन जारी किया, जिसमें डीडीएलजे लुक अंकित है। दुनिया की 14 बड़ी हस्तियों में से सिर्फ उन्हें यह खास सम्मान मिला, जबकि ऐश्वर्या राय और रणवीर सिंह के वैक्स स्टैच्यू तो बने, लेकिन सिक्का सिर्फ एसआरके का।
फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे के बीच शाहरुख का फ्रेंच कनेक्शन फिर सुर्खियों में है। हिंदी सिनेमा और फ्रांस का पुराना नाता शाहरुख ने और मजबूत किया है। वह न सिर्फ बॉलीवुड के किंग हैं, बल्कि वैश्विक सिनेमा के भी बादशाह।