
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा। आयोग के अनुसार, इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च होगी। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा और उसके तुरंत बाद शाम 5 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 7 सीटों पर चुनाव होने हैं, जबकि तमिलनाडु में 6 और बिहार व पश्चिम बंगाल में 5-5 सीटों पर चुनाव होंगे।