
रांची शहर में बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। अब प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी सुबह 9 बजे के बजाय 8 बजे से ड्यूटी पर रहेंगे। इससे छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की बारीकी से जांच की। केंद्रों के आसपास पार्किंग क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाने के आदेश दिए गए।
ट्रैफिक एसपी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित रखना पहली प्राथमिकता है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को समय पर केंद्र पहुंचाएं और वाहन केवल तय पार्किंग में खड़ी करें।
पुलिस प्रशासन का लक्ष्य परीक्षा अवधि में यातायात को सुगम बनाना है। सभी छात्र सुरक्षित और बिना रुकावट के परीक्षा दे सकें, यही उद्देश्य है। शहरवासी इसका सहयोग करेंगे तो व्यवस्था पटरी पर रहेगी।