
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने मुंबई में भारत-फ्रांस इनोवेशन फोरम-2026 का संयुक्त उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस जैसे दो प्रमुख इनोवेशन केंद्रों का एकत्र होना केवल तकनीकी सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परस्पर भरोसे और साझा मूल्यों पर आधारित है।
उन्होंने 2026 को भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष घोषित करते हुए इसे साझा संकल्प बताया। भारत की प्राचीन इनोवेटिव परंपराओं का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि गणित, चिकित्सा और वास्तुकला जैसे क्षेत्रों में हमेशा मानवता का कल्याण किया। आज 21वीं सदी में युवा पीढ़ी वैश्विक भलाई के लिए इनोवेशन की इस यात्रा को तेज कर रही है।
स्टार्टअप इंडिया से देश तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन गया। 2014 में चार यूनिकॉर्न थे, आज 120 से ज्यादा। फ्रांस को भारत का पुराना रणनीतिक साझेदार बताते हुए मोदी ने मैक्रॉन के नेतृत्व में संबंधों की नई ऊंचाइयों का जिक्र किया। अब यह विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी बनेगी।
माउंट एवरेस्ट तक पहुंचने वाले दुनिया के एकमात्र हेलीकॉप्टर को भारत में बनाकर वैश्विक निर्यात का ऐलान किया। ये साझेदारी अस्थिर वैश्विक परिदृश्य में स्थिरता का प्रतीक बनेगी।