
पटना के बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना घटी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ठाकुर, उनके पुत्र व प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार तथा राजद नेता नीलम परवीन समेत कई समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता स्वीकार कर ली। यह मिलन समारोह पार्टी के लिए नया उत्साह लेकर आया।
प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और अध्यक्ष राजेश राम ने नये सदस्यों का स्वागत किया। अल्लावारू ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश की गोपीनिय सूचनाएं और संपत्तियां अमेरिका को सौंप दी जा रही हैं। आईटी से कृषि तक सब कुछ बेचकर राष्ट्र को कमजोर करने वाली यह सत्ता देशवासियों को ठग रही है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि युवा, किसान और समाज के हर वर्ग में असंतोष व्याप्त है। लोग कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। इन नये नेताओं से सामाजिक न्याय की मुहिम और सशक्त होगी।
राजेश राम ने बिहार सरकार की महिलाओं के प्रति नीतियों की आलोचना की। ऋण के जाल में फंसाकर हकमारी हो रही है। नीट छात्रा मामले में न्याय से इंकार कर पुलिस परिजनों को धमका रही है। भाजपा कैसे न्याय देगी जब उसकी ही पुलिस पक्षपातपूर्ण है?
माइक्रो फाइनेंस से ग्रामीण-शहरी महिलाएं त्रस्त हैं, पर सरकार चुप्पी साधे है। कांग्रेस की मनरेगा जैसी योजना को खत्म कर भाजपा पांच किलो राशन से आत्मनिर्भरता का दावा कर रही है। नये सदस्यों को बधाई देते हुए उन्होंने न्याय की लड़ाई तेज करने का आह्वान किया।
जितेंद्र ठाकुर ने राहुल गांधी की सराहना की, जो देशहित में सरकार के खिलाफ अडिग खड़े हैं। पार्टी मुझे जहां तैनात करेगी, मैं निष्ठा से निभाऊंगा। बिहार की राजनीति में यह बदलाव गठबंधन की नयी संभावनाएं खोल रहा है।