
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) ने पिछले नौ महीनों में उपभोक्ताओं की 79,521 शिकायतों का निपटारा कर 52 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वापस दिलाई है। उपभोक्ता कार्य मंत्रालय के अनुसार, यह सफलता अप्रैल से जनवरी के बीच मिली है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका ई-कॉमर्स क्षेत्र की रही, जहां 47,743 मामलों में ₹36 करोड़ का रिफंड मिला। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत, एनसीएच डिजिटल माध्यम से कंपनियों तक शिकायतें पहुंचाती है और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करती है। यह सेवा 17 भाषाओं में 1915 टोल-फ्री नंबर और व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध है, जिससे देशभर के उपभोक्ताओं को बिना अदालती चक्कर लगाए न्याय मिल रहा है।