
दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति विवाद में नया chapter जुड़ गया है। उनकी पत्नी प्रिया कपूर ने ननद मंधीरा कपूर पर सिविल मानहानि का केस दायर किया, जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने समन जारी कर दिया। साथ ही अदालत ने दोनों पक्षों को मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझाने का सुझाव दिया।
सुनवाई के दौरान प्रिया के वकील ने बताया कि मंधीरा के सार्वजनिक बयानों ने उन्हें और उनके नाबालिग बेटे को बदनाम किया है। ये हमले उनके वंश और सामाजिक प्रतिष्ठा पर सीधा प्रहार हैं, जो व्यक्तिगत जीवन को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों को मीडिया में कोई बयान देने से रोका। न तो प्रत्यक्ष और न ही अप्रत्यक्ष टिप्पणी की अनुमति।
मंधीरा के वकील ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि इसमें अहम तथ्य छिपाए गए हैं और आरोप पूरी तरह काल्पनिक हैं।
यह विवाद संजय की मृत्यु के बाद से चला आ रहा है। प्रिया ने पहले पटियाला हाउस कोर्ट में मंधीरा और पॉडकास्टर पूजा चौधरी पर क्रिमिनल मानहानि का मुकदमा ठोंका था। आरोप था कि सोशल मीडिया और पॉडकास्ट के माध्यम से झूठे प्रचार किए गए।
अगली सुनवाई 14 मई को है। अदालत ने समझौते पर जोर दिया, ताकि परिवार का यह जख्मी रिश्ता सुधर सके। संपत्ति के लालच में उलझे ये झगड़े परिवारों को बर्बाद कर देते हैं।