
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक सनसनीखेज ठगी का खुलासा हुआ है, जहां दो व्यापारियों को तंजानिया की सोने की खदान में पार्टनरशिप का लालच देकर करीब 2 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए। आरोपी यश राजेश शाह को मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया, जो वियतनाम भागने की तैयारी में था।
पुलिस के अनुसार, यश ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए रायपुर के समर्थ बरडिया से संपर्क किया। उसने दावा किया कि उसके पास तंजानिया में सोने की खदान है और 50 प्रतिशत हिस्सेदारी देगा। लालच में आकर समर्थ ने 1.90 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में समर्थ के जीजा मुकुल चोपड़ा भी इस जाल में फंस गए।
मार्च 2024 में यश रायपुर आया और खदान की विस्तृत जानकारी साझा की। दोनों व्यापारी उसके साथ तंजानिया गए, जहां खदान का मुआयना किया। वापसी पर पैसे जमा कराए, लेकिन उसके बाद यश गायब हो गया। सारे दस्तावेज नकली निकले।
22 जनवरी को सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने ट्रैकिंग कर मुंबई पहुंचे और एयरपोर्ट पर यश को पकड़ लिया। यह मामला निवेश धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे को उजागर करता है। पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।