
नई दिल्ली में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में अफगानिस्तान ने यूएई को 5 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 9 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान राशिद खान ने 24 रन देकर एक विकेट लिया।
यह अफगानिस्तान की टूर्नामेंट में पहली जीत है। तीन मैचों में दो हार के बाद टीम ग्रुप में तीसरे स्थान पर है। 19 फरवरी को कनाडा के खिलाफ अंतिम लीग मैच होगा।
प्रेजेंटेशन में राशिद ने कहा, ‘मैच जीतकर खुशी हुई। वर्ल्ड कप में जीत महत्वपूर्ण है। हम पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलना चाहते हैं। आखिरी 10 ओवरों में हमारी गेंदबाजी शानदार रही। शुरुआत में लाइन से भटके, यूएई ने अच्छा खेला। पहले 10 ओवरों में सुधार जरूरी है।’
गुरबाज के जल्दी आउट होने पर भी इब्राहिम जादरान की आक्रामकता की सराहना की। ‘गुरबाज आक्रामक हैं, पावरप्ले में दबदबा बनाते हैं। क्रीज पर ज्यादा समय रहना टीम के लिए फायदेमंद।’
नबी, उमरजई और मुजीब का जिक्र कर अनुभव की अहमियत बताई। ‘अगले चरण की उम्मीद बाकी है। सकारात्मक रहकर खेलेंगे। चाहे सुपर-8 न पहुंचें, देश को गौरवान्वित करेंगे।’