
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता और पूर्व टेनिस स्टार महेश भूपति ने सोमवार को अपनी शादी के 15 साल पूरे किए। इस खुशी के मौके पर लारा ने इंस्टाग्राम पर पति के लिए एक मजेदार और भावुक पोस्ट शेयर की, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है।
कपल की रोमांटिक तस्वीरों के साथ लारा ने लिखा, ’15 साल, मैं आग हूं और वो हवा। मैं चिंगारी छोड़ती हूं तो वो उसे भड़का देते हैं, और आश्चर्यजनक रूप से हमने अब तक घर नहीं जलाया।’
उन्होंने आगे बताया कि इन वर्षों में उन्होंने एक-दूसरे को करियर को लेकर मजाकिया ताने देना, झगड़ों को खेल की तरह लेना, प्रतिस्पर्धा न होने का ढोंग करना और हर रोज एक-दूसरे को चुनना सीख लिया है।
यह पोस्ट सेलेब्स और फैंस की चहेती बन गई। अभिनेता गजराव ने हार्ट इमोजी से प्रतिक्रिया दी। लारा-महेश की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं। दोनों की भेंट एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स के बिजनेस मीटिंग में हुई। दोस्ती प्यार में बदली और नौ साल डेटिंग के बाद 16 फरवरी 2011 को सिविल मैरिज की। फिर गोवा में ईसाई रीति से शादी हुई। उनकी बेटी सायरा है।
लारा जल्द ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, रवीना टंडन, फरदीन खान के साथ नजर आएंगी। यह पोस्ट लंबे वैवाहिक जीवन का राज बताती है – हंसी, प्यार और रोजाना का चुनाव।