
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी। लगातार तीसरी जीत हासिल कर टीम इंडिया ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है।
टूर्नामेंट की शुरुआत यूएसए पर 29 रन और नामीबिया पर 93 रन की जीत से हुई। अब 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अंतिम लीग मुकाबला बाकी है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 175 रन ठोके। पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) आउट हो गए, लेकिन ईशान किशन ने कमान संभाली। तिलक वर्मा (25) के साथ 46 गेंदों में 87 रनों की साझेदारी कर स्कोर 88 तक पहुंचाया। ईशान ने 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के जड़ 77 रन बनाए।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक के साथ 38 और शिवम दुबे (27) संग 33 रन जोड़े। सूर्या 29 गेंदों में 32 रन बना आउट हुए। रिंकू सिंह 4 गेंदों में 11* नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर सईम अयूब ने 3 विकेट लिए, बाकी तीन ने एक-एक।
176 रनों का पीछा करते पाकिस्तान 18 ओवर में 114 पर ढेर। चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान (0) साफा, 13 पर तीन विकेट गिरे। उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 (6 चौके, 1 छक्का) बनाए, बाबर (5) संग 21 और शादाब (14) के साथ 39 रन जोड़े, लेकिन 73/5 पर पतन शुरू।
भारत के हार्दिक पांड्या, बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके। कुलदीप और तिलक ने एक-एक। यह जीत भारत को चैंपियनशिप का प्रबल दावेदार बनाती है।