
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तानी ऑफ-स्पिनर उस्मान तारिक ने भारत के खिलाफ गेंदबाजी को अपना सपना बताया। तारिक ने 24 रन देकर एक विकेट लिया और अपनी अनोखी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा।
भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए, जिसमें ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रनों की तूफानी पारी खेली। पाकिस्तान के स्पिनरों ने कमाल दिखाया, 20 में से 18 ओवर डाले और सैम अयूब ने 25 रन देकर 3 विकेट झटके।
मिडिल ओवरों में तारिक ने शानदार नियंत्रण दिखाया। ब्रेक के दौरान उन्होंने कहा, ‘भारत-पाकिस्तान का मैच बहुत बड़ा होता है। यहां की ऊर्जा लाजवाब थी। यह सपने जैसा अनुभव रहा।’
धीमी पिच पर समायोजन के बारे में पूछा तो बोले, ‘सीपीएल में ऐसे ट्रैक पर खेल चुका हूं। बल्लेबाजों का मोमेंटम रोका, अब हम मजबूत स्थिति में हैं।’
चेज के लिए उन्होंने बल्लेबाजी पर भरोसा जताया, ‘हमारे बल्लेबाजों में गजब का इरादा है। मानसिक रूप से तैयार हैं, लक्ष्य हासिल करेंगे।’
ग्रुप-ए में भारत टॉप पर है, यूएसए और नामीबिया को हराया। पाकिस्तान दो जीत के बावजूद तीसरे स्थान पर। भारत हैट्रिक लगाकर सुपर-8 में जाना चाहता है। यह मुकाबला रोमांच से भरा रहा।