
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फरवरी का तीसरा हफ्ता (19-20 फरवरी) सस्पेंस और थ्रिलर प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की धांसू फिल्में व सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो आपको बांधे रखेंगी।
नेटफ्लिक्स पर 19 फरवरी को ‘द नाइट एजेंट’ का तीसरा सीजन आ रहा है। दो सीजनों की जबरदस्त सफलता के बाद पीटर सदरलैंड नए मिशनों पर लौटेंगे, जहां एक्शन और साजिशों का तूफान छाया रहेगा।
एप्पल टीवी+ पर 20 फरवरी को ‘द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी सीजन 2’ रिलीज होगी। जेनिफर गार्नर वाली यह सीरीज हन्ना और उसकी सौतेली बेटी की कहानी को आगे बढ़ाएगी, पुराने कलाकारों संग नए चेहरे जोड़कर रहस्य बढ़ाएगी।
कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ अमेजन प्राइम पर 19 फरवरी से सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री। क्रिसमस पर थिएटर्स में रिलीज हुई यह फिल्म पहले रेंट पर उपलब्ध थी।
द्वितीय विश्व युद्ध की सच्ची घटना पर बनी ‘द स्वीडिश कनेक्शन’ भी 19 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर। स्वीडिश अधिकारी गोस्टा एंगज़ेल ने हजारों यहूदियों को बचाया, नौकरशाही के जाल में फंसकर भी।
महीने के अंत में 28 फरवरी को अमेजन प्राइम पर ’56 डेज़’। कोविड लॉकडाउन में प्यार से हत्या तक की कहानी, आठ एपिसोड्स में मनोवैज्ञानिक थ्रिलर का कमाल।