
महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को पटना शिव भक्ति में डूब जाएगा। खाजपुरा शिव मंदिर और शहरभर से निकलने वाली शोभायात्राओं को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 2 बजे से रात देर तक व्यापक बदलाव किए हैं।
ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने बताया कि डुमरा टीओपी से जगदेव पथ तक राजाबाजार फ्लाईओवर के नीचे सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। रूकनपुरा-चिड़ियाघर गेट-1 बसें फ्लाईओवर ऊपर से चलेंगी। भारी वाहन रात 12 बजे बाद ही शहर में दाखिल होंगे।
नेहरू पथ पर जगदेव पथ से जंक्शन या आयकर गोलंबर जाने वाले ऑटो फुलवारी जेल होते हुए। एजी कॉलोनी-दीघा वाले आंबेडकर पथ-मौर्या पथ से। डुमरा टीओपी पूर्व-पश्चिम वाले हवाई अड्डा वेस्ट गेट की ओर, फ्लाईओवर-रूकनपुरा-रूपसपुर यू-टर्न।
एम्बुलेंस-फायर ब्रिगेड को छूट। डीएम त्यागराजन और एसएसपी कार्तिकेय के निर्देशन में ड्रोन-सीसीटीवी निगरानी, 75 जगहों पर फोर्स। शक की सूचना 0612-2219810/2219234 या 112 पर।
राजाबाजार-खाजपुरा से बचें। एयरपोर्ट-जंक्शन के लिए अतिरिक्त समय लें। निर्देशों का पालन करें।