
बॉलीवुड की चमक से तेलुगु सिनेमा की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी। निर्देशक अजय भूपति की अपकमिंग फिल्म ‘श्रीनिवासा मंगापुरम’ में वह महेश बाबू के भतीजे जया कृष्ण घट्टामनेनी के साथ रोमांटिक हीरोइन का किरदार निभाएंगी।
शनिवार को वैलेंटाइन डे के खास मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च किया गया। इसमें दोनों सितारे एक-दूसरे के बेहद करीब दिख रहे हैं। राशा ने लैवेंडर साड़ी में बेहद खूबसूरत लुक अपनाया है, उनके बाल खुले हुए हैं। पोस्टर पर लिखा है, ‘हैप्पी वेलेंटाइन डे।’
राशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बस एक बार अपनी आंखें खोलकर देखो… मैं यहीं रहूंगी, इतनी पास कि तुम्हारी सांसों को महसूस कर सकूं- मंगा।’ वह फिल्म में मंगा नाम की भूमिका कर रही हैं।
अजय भूपति ने ‘आरएक्स 100’, ‘महा समुद्रम’ और ‘मंगलवारम’ जैसी सुपरहिट फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। फिल्म की कहानी, बाकी कलाकारों और रिलीज डेट की जानकारी अभी गुप्त है।
राशा इन दिनों ‘लइका लइकी’ समेत कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। 2025 में ‘आजाद’ से हिंदी डेब्यू करने वाली राशा की फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, लेकिन उनके अभिनय और गाने ‘ऊई अम्मा’ ने खूब वाहवाही बटोरी। सोशल मीडिया पर उनके डांस स्टेप्स की नकल वाले वीडियो वायरल हुए। अजय देवगन के भांजे अमन के अपोजिट वह थीं।
‘श्रीनिवासा मंगापुरम’ राशा के करियर का नया अध्याय साबित हो सकती है। फैंस को जल्द ही और अपडेट्स मिलने की उम्मीद है।