
मुंबई। प्रसिद्ध हास्य अभिनेता शंभू शिखर ने राजपाल यादव के मौजूदा कठिन दौर पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि राजपाल का पूरा परिवार आर्थिक और निजी परेशानियों से जूझ रहा है।
शंभू ने कहा, “मैं राजपाल को बखूबी जानता हूं। अगस्त में उनके साथ 7-8 दिन रहा, तब वे इस समस्या से बेहद परेशान दिखे। उनकी पत्नी हरसंभव प्रयास कर रही हैं। दो बच्चों वाला उनका परिवार मुश्किल घड़ी से गुजर रहा है। कई लोग मदद कर रहे हैं, भगवान भरोसा है तो जल्द सब ठीक हो जाएगा।”
कलाकारों के उतार-चढ़ाव पर अमिताभ बच्चन का जिक्र करते हुए शंभू बोले, “जब बिग बी दिवालिया हो गए थे, बंगला बिकने को था। लेकिन मेहनत से वापसी की। राजपाल भी यही करेंगे।”
युवा कलाकारों को नसीहत देते हुए कहा, “टैलेंट हो तो काम मिलेगा। विलेन का रोल न निभा पाने वाले हीरो बनने का ख्वाब देखते हैं। फिल्में 2.5-3 साल में बनती हैं, मेहनत ही सफलता दिलाती है।”
शंभू की यह बातें उम्मीद जगाती हैं कि राजपाल यादव जल्द कमबैक करेंगे।