
बेजॉय नांबियार निर्देशित ‘तू या मैं’ वैलेंटाइन वीक के लिए एकदम सही फिल्म है, जिसमें रोमांस और खौफ का अनोखा संगम देखने को मिलता है। शनाया कपूर और आदर्श गौरव की जोड़ी के साथ 13 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हो रही यह फिल्म 4.5 स्टार की हकदार बनी है।
फिल्म की शुरुआत ही डरावने अंदाज में होती है। घायल कपल पूल में फंसकर अपनी जान बचाने की जद्दोजहद करता नजर आता है। फ्लैशबैक के जरिए पता चलता है कि आखिर ये कैसे इस मुसीबत में फंसे।
शनाया कपूर का किरदार मिस वैनिटी एक बड़ा डिजिटल स्टार है, वहीं आदर्श का मारुति एक आम लड़का जो शोहरत के पीछे भाग रहा है। दोनों की मुलाकात मजेदार और रोमांटिक है, जो सोशल मीडिया की दुनिया को बखूबी दर्शाती है।
लेकिन जल्द ही माहौल बदल जाता है। एक खतरनाक मगरमच्छ की एंट्री से थ्रिलर मोड ऑन हो जाता है। नांबियार ने साउंड, स्क्रिप्ट और डायरेक्शन से दर्शकों को बांधे रखा है। कौन बचेगा, ये सस्पेंस अंत तक बना रहता है।
शनाया ने ग्लैमर त्यागकर शानदार एक्टिंग की है। आदर्श ने मारुति को जीवंत बना दिया। अमृता खानविलकर का कैमियो और बाकी कलाकारों ने फिल्म को मजबूत बनाया।
हिप-हॉप म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर ने फिल्म को जोश दिया। आनंद एल राय और विनोद भानुशाली के बैनर तले बनी यह फिल्म थ्रिलर लवर्स के लिए बेहतरीन है। थिएटर में जरूर देखें।