
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई वन जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना ने कारीगरों की किस्मत बदल दी है। 2018 से अब तक 3.16 लाख लोगों को रोजगार मिला है और राज्य का निर्यात 86 हजार करोड़ से बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह योजना स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर आर्थिक क्रांति ला रही है।
1.31 लाख कारीगरों को मुफ्त प्रशिक्षण, टूल किट और पांच लाख तक का दुर्घटना बीमा प्रदान किया गया। बजट सत्र में मंत्री राकेश सचान ने बताया कि सहारनपुर में 2275 कारीगरों को बेहतर उपकरण दिए गए, वहीं 454 हस्तशिल्पियों को 16.26 करोड़ की मार्जिन मनी मिली।
सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट है- पिछले बजट के 145 करोड़ में से 135 करोड़ वितरित, इस साल 200 करोड़ का प्रावधान। 79 उत्पादों को जीआई टैग मिलने से वैश्विक बाजार मजबूत हुआ।
ओडीओपी केवल आर्थिक नहीं, सांस्कृतिक पुनरुत्थान का माध्यम है। आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य सुविधा और वन जिला एक व्यंजन जैसी योजनाएं स्थानीय विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं।