
मॉस्को की सख्त डिजिटल नीति ने एक और बड़ा कदम उठाया है। रूस ने मेटा के वॉट्सएप को देशभर में पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। क्रेमलिन ने इसे घरेलू मैसेजिंग ऐप मैक्स को प्रोत्साहन देने का प्रयास बताया है।
वॉट्सएप ने बयान जारी कर कहा कि रूसी अधिकारियों का उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक यूजर्स को सरकारी निगरानी वाले प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करना है। ‘सुरक्षित और निजी बातचीत से उन्हें वंचित करना रूस की जनता की सुरक्षा को खतरे में डालने जैसा है,’ कंपनी ने कहा।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पुष्टि की कि मेटा को रूसी कानूनों का पालन करना होगा। 2022 के यूक्रेन हमले के बाद से एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पहले ही ब्लॉक हो चुके हैं।
मैक्स को मैसेजिंग से लेकर सरकारी सेवाएं, भुगतान तक सबकुछ एक जगह का दावा किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यूजर डेटा केवल कानूनी मांग पर ही साझा होगा। जोरदार प्रचार के बीच लाखों यूजर्स विकल्प तलाश रहे हैं।
यह कदम रूस की डिजिटल स्वायत्तता की दिशा में मजबूत इरादे को दर्शाता है, लेकिन गोपनीयता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े कर रहा है। क्या मैक्स कामयाब होगा, यह समय बताएगा।