
मुंबई। राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले ने बॉलीवुड को हिला दिया है। तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता को लेकर कई सितारे मदद के लिए आगे आए हैं, लेकिन इस बीच कमाल आर खान (केआरके) ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया। उन्होंने दावा किया कि राजपाल के पास 50 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है और वह लोन चुकाने को तैयार ही नहीं हैं।
एक्स पर पोस्ट में केआरके ने सवाल उठाया कि केस राजपाल और उनकी पत्नी दोनों के खिलाफ है, तो पत्नी जेल में क्यों नहीं? उनके मुताबिक, एक दोस्त ने राजपाल के हिस्से का 1.50 करोड़ चुका दिया, इसलिए पत्नी बाहर हैं।
केआरके ने आगे कहा कि राजपाल ने कई बॉलीवुड हस्तियों से कर्ज लिया और लौटाया नहीं। कुछ समय पहले उनके एक दोस्त का अपार्टमेंट खरीदने वाले थे। राजपाल के बड़े भाई भी यही बात दोहरा रहे हैं।
यह मामला 2010 का है जब राजपाल ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ का लोन लिया। फिल्म फ्लॉप होने पर कर्ज नहीं चुकाया। ब्याज जोड़कर राशि 9 करोड़ पहुंच गई। चेक बाउंस पर कई मुकदमे चले।
2018 में अदालत ने दोषी ठहराया और 6 महीने की सजा दी। दिल्ली हाईकोर्ट ने सेटलमेंट का मौका दिया, लेकिन पेमेंट न होने पर फरवरी 2026 में सरेंडर का आदेश। 5 फरवरी को राजपाल जेल पहुंचे।
सोनू सूद, इंद्रजीत जैसे सितारे मदद कर चुके हैं, लेकिन केआरके के दावे ने नया विवाद खड़ा कर दिया। क्या राजपाल सचमुच कंगाल हैं या संपत्ति छिपा रहे हैं?