
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और नामीबिया के बीच गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले रोमांचक मुकाबले से पहले डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता है। टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को वैकल्पिक नेट प्रैक्टिस के दौरान जसप्रीत बुमराह की घातक यॉर्कर बाएं पैर के अंगूठे पर लग गई, जिससे उन्हें तेज दर्द हुआ।
ईशान हालिया फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद यूएसए के विरुद्ध वर्ल्ड कप में उन्होंने 20 रन बनाए थे। नेट्स में सबसे पहले पैड लगाकर उतरे ईशान को सेशन शुरू होते ही बुमराह की गेंद चोट पहुंचा दी। स्टाफ ने तुरंत उनका पैड और जूता उतारा। फिजियो की जांच में बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल भी शामिल हुए।
कुछ देर बाद किशन नंगे पैर चलने की कोशिश की, लेकिन लंगड़ाते नजर आए। फिर भी उन्होंने इशारा किया कि चोट गंभीर नहीं। जल्द ही जूता और पैड पहनकर वापस लौटे, कुछ गेंदें खेलीं, लेकिन असहज दिखे और ड्रेसिंग रूम लौट गए। यह स्पष्ट नहीं कि उन्होंने सावधानी बरती या संजू सैमसन को समय दिया।
अभिषेक शर्मा पेट की समस्या से अस्पताल से बुधवार को छुट्टी पा चुके हैं। यदि फिट नहीं हुए तो संजू को मौका मिल सकता है। भारत ने 7 फरवरी को यूएसए को 29 रन से हराया। नामीबिया के बाद 15 को पाकिस्तान और 18 को नीदरलैंड से भिड़ंत होगी। किशन की फिटनेस पर सबकी नजरें।