
फिटनेस के नाम पर घंटों जिम में समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं। विशेषज्ञ बताते हैं कि सिर्फ पांच मिनट पूर्ण शलभासन का नियमित अभ्यास आपकी फ्लेक्सिबिलिटी और बॉडी बैलेंस को चमत्कारिक रूप से बेहतर बना सकता है। यह उन्नत योगासन पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है और पूरे शरीर में समन्वय लाता है।
पेट के बल लेटें, फिर पैरों को ऊपर उठाते हुए कंधों, ठोड़ी व भुजाओं पर संतुलन बनाएं। नौसिखियों के लिए ज्यादा ऊंचाई जरूरी नहीं—जितना सहज हो उतना करें। धीरे-धीरे पीठ मजबूत होगी, पैर लचीले बनेंगे। अभ्यस्त होने पर घुटने मोड़कर पंजों से सिर छुएं।
ऑफिस वालों की कमर दर्द और जकड़न के लिए रामबाण, यह रीढ़ को खींचता है, रक्त संचार तेज करता है तथा हल्कापन देता है। मानसिक एकाग्रता भी बढ़ती है। पोस्चर सुधरेगा, पेट की चर्बी घरेगी, आत्मविश्वास चमकेगा।
सांस पर नियंत्रण रखें, झटके न लगाएं। नियमितता से असंभव संभव हो जाता है।