
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में दो नई महिला विधायकों ने सत्ताधारी गठबंधन के होते हुए भी अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। भाजपा की मैथिली ठाकुर और जदयू की कोमल सिंह ने स्वास्थ्य व खेल सुविधाओं की बदहाली पर तीखे सवाल दागे, जो चर्चा का केंद्र बन गए। मैथिली ठाकुर ने अलीनगर के अस्पताल की जर्जर स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांगा, वहीं कोमल सिंह ने गायघाट में ‘कागजी’ स्टेडियमों की पोल खोल दी। इन युवा चेहरों ने स्पष्ट कर दिया कि वे जनता के मुद्दों पर झुकने वाली नहीं हैं।