
अहमदाबाद। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा के सामने 214 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को खेले गए इस रोमांचक मैच में कप्तान एडेन मार्करम ने 32 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के के साथ 59 रनों की शानदार पारी खेली।
कनाडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। क्विंटन डी कॉक और मार्करम ने पहले विकेट के लिए 6.5 ओवरों में 70 रन जोड़े। डी कॉक 22 गेंदों पर 25 रन (2 चौके) बनाकर आउट हुए। इसके बाद रयान रिकेल्टन ने मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 गेंदों में 56 रनों की साझेदारी की, जिससे स्कोर 126 तक पहुंच गया।
रिकेल्टन ने 21 गेंदों पर 33 रन (3 चौके, 1 छक्का) बनाए। टीम 138/4 तक पहुंची, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने 37 गेंदों में नाबाद 75 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। मिलर 23 गेंदों पर 39* (1 चौका, 3 छक्के), स्टब्स 19 गेंदों पर 34* (2 चौके, 2 छक्के)।
कनाडा की ओर अंश पटेल ने 3/31 लिया। दोनों टीमें अपनी शुरुआत जीत के साथ करना चाहती हैं, अब कनाडा के बल्लेबाजों पर भारी जिम्मेदारी।