
नई दिल्ली में सोमवार को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त तेजी का दौर चला। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, चांदी का भाव 8,736 रुपये प्रति किलो चढ़कर 2,53,665 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया, जो शुक्रवार को 2,44,929 रुपये था। सोने के दामों में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है।
24 कैरेट सोने का भाव 2,798 रुपये बढ़कर 1,54,876 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पहले यह 1,52,078 रुपये था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,303 रुपये से उछलकर 1,41,866 रुपये प्रति 10 ग्राम अन हो गई। इसी तरह 18 कैरेट सोना 1,14,059 रुपये से 1,16,157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
हाजिर बाजार के साथ-साथ एमसीएक्स पर भी चमक बरकरार रही। अप्रैल 2026 का सोना कॉन्ट्रैक्ट 0.68 प्रतिशत चढ़कर 1,56,510 रुपये और मार्च 2026 का चांदी कॉन्ट्रैक्ट 1.42 प्रतिशत बढ़कर 2,53,452 रुपये पर पहुंचा।
दुनिया भर के बाजारों में भी यही ट्रेंड दिखा। कॉमेक्स पर सोना 0.82 प्रतिशत ऊपर 5,020 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.55 प्रतिशत चढ़कर 78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
चॉइस वेल्थ के अक्षत गर्ग ने कहा कि चांदी में छोटी अवधि की तेजी के बाद उतार देखा गया, जो डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव कम होने से प्रभावित हुआ। उन्होंने निवेशकों से अपील की कि घबराएं नहीं, लंबी अवधि में चांदी का भविष्य उज्ज्वल है। यह तेजी बाजार की मजबूत बुनियाद को दर्शाती है।