
लखनऊ के विधानमंडल संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश की चमकती उपलब्धियों का जिक्र किया। अब यह राज्य सिर्फ आबादी के बल पर नहीं, बल्कि रिजल्ट्स के दम पर देश का नेतृत्व कर रहा है।
कृषि क्षेत्र में खाद्यान्न, गन्ना, चीनी, दूध, आम और आलू में प्रथम स्थान। 2016-17 के 55.746 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 2024-25 में 73.74 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन ने आत्मनिर्भरता को मजबूत किया।
पीएम किसान सम्मान निधि में शीर्ष, कृषि अनुदान पर डीबीटी वाला पहला राज्य। गन्ना किसानों को 3 लाख करोड़ से ज्यादा भुगतान।
पीएम सूर्य घर और इथेनॉल उत्पादन में लीडरशिप से किसान आय बढ़ी, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा।
पीएम आवास योजना ग्रामीण-शहरी और ग्रामीण शौचालयों में नंबर वन।
अटल पेंशन, 1.85 करोड़ उज्ज्वला कनेक्शन, बीमा योजनाओं में अव्वल।
96 लाख से अधिक एमएसएमई, जीईएम पोर्टल खरीद में शीर्ष।
मिशन कर्मयोगी, ई-प्रॉसिक्यूशन, 20.98 लाख करदाता, आभा आईडी में प्रथम।
उत्तर प्रदेश अब प्रदर्शन का प्रतीक बन चुका है, जो देश को नई दिशा दे रहा।