
सनातन धर्म के अनुसार पंचांग दैनिक जीवन का मार्गदर्शक है। तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार के आधार पर यह शुभ-अशुभ फलों की जानकारी देता है। दृक पंचांग के मुताबिक 10 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि प्रातः 7:27 बजे तक रहेगी, फिर नवमी आरंभ होगी। उदय तिथि में पूरे दिन अष्टमी ही प्रभावी रहेगी। विशाखा नक्षत्र 7:55 बजे तक, उसके बाद अनुराधा। ध्रुव योग 11 फरवरी रात 1:42 बजे तक। करण में कौलव प्रातः 7:27 तक, तत्पश्चात तैतिल 8:43 बजे तक।
मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। सूर्योदय 7:04 बजे, सूर्यास्त 6:07 बजे। शुभ कार्यों हेतु ब्रह्म मुहूर्त 5:20 से 6:12, अभिजित 12:13 से 12:58, विजय 2:26 से 3:10, गोधूलि 6:05 से 6:31 बजे। अमृत काल रात्रि 11:12 से 12:59 बजे।
राहुकाल 3:21 से 4:44 दोपहर तक वर्जित, यमगंड 9:50 से 11:13 पूर्वाह्न, गुलिक 12:35 से 1:58 दोपहर। विंछुड़ो दिन भर, आडल योग प्रातः 7:04 से 7:55 तक। मंगलवार मां दुर्गा, हनुमान जी व मंगल ग्रह का दिन है। भक्ति से पूजन करने से आशीर्वाद प्राप्ति होती है। इन समयों को नोट कर लें।