
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अनुष्का यादव के बच्चे को अपना न बताते हुए सारी अफवाहों को साजिश करार दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल होने के बाद यह विवाद सुर्खियों में आया था, लेकिन तेजप्रताप ने साफ कहा कि अनुष्का या उसके बच्चे से उनका कोई लेना-देना नहीं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजप्रताप ने आकाश भाटी पर उंगली उठाई। उन्होंने कहा कि आकाश भाटी ही अनुष्का से जुड़े हैं और उन्हें ही जवाब देना चाहिए। उन्होंने पांच ‘जयचंदों’ का नाम लेते हुए मुकेश रौशन पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। यह सब उन्हें बर्बाद करने की कोशिश है।
तेजप्रताप ने कहा कि वे दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और गृह मंत्री से भी बात करेंगे। कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का ऐलान भी किया। उन्होंने दावा किया कि उनके पास जयचंदों की लिस्ट में हजारों नाम हैं।
परिवारिक कार्यक्रमों के दौरान यह साजिश रची गई। दही-चूड़ा समारोह में पिताजी आए थे, तो जयचंदों को चुभ गया। तेजप्रताप ने भावुक होकर कहा कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है, परिवार-दल से निकाल दिया गया। मुकेश रौशन उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। अनुष्का को बताना चाहिए कि उसके फ्लैट पर आकाश भाटी क्यों आता था।
हम सत्यवादी हैं, इसलिए सताए जाते हैं, लेकिन अंत में सच्चाई जीतेगी। यह बयान बिहार की सियासत में नया भूचाल ला सकता है।