
नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप के चौथे दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण पदक जीते। कुल पदकों की संख्या 43 हो गई, जिसमें 27 गोल्ड, 10 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल हैं। ओलंपियन इलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में जापान की मिसाकी नोबाटा को रोमांचक मुकाबले में हराकर स्वर्ण जीता।
जूनियर वर्ग में शांभवी क्षीरसागर ने नया एशियन रिकॉर्ड बनाते हुए 253.7 अंकों के साथ सोना हासिल किया। उन्होंने 2024 जकार्ता रिकॉर्ड 253.1 को पीछे छोड़ा। मजबूत शुरुआत के साथ अंत तक बढ़त बरकरार रखी। मान्यता सिंह को 249.7 के साथ सिल्वर मिला। उनके अंतिम शॉट्स शानदार रहे। अनीषा शर्मा ने 227.5 से सिल्वर लिया।
टीम स्पर्धा में शांभवी, अनीषा और संद्राता रॉय ने 1884.2 अंकों से स्वर्ण जीता। ओजस्वी ठाकुर ने यूथ वर्ग में सोना दिलाया। मेघना सज्जनार ने ब्रॉन्ज के साथ पोडियम सजाया।
पुरुष 50 मीटर पिस्टल में सौरभ चौधरी ने 563-12x से गोल्ड, कमलजीत चौधरी सिल्वर और रविंदर सिंह ब्रॉन्ज जीता। योगेश कुमार ने जूनियर में स्वर्ण हासिल किया। भारत का दबदबा साफ दिखा। यह सफलता भविष्य के लिए प्रेरणा बनेगी।