
पंजाबी सिनेमा भ्रष्टाचार के विवादों से घिरी हिंदी फिल्मों के बीच एक नया मैसेज दे रहा है। ‘डीएसपी देव 2’ में देव खरौद एक ऐसे पुलिस अधिकारी के रोल में हैं, जो रिश्वत के खिलाफ खड़ा रहता है। 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही यह फिल्म 2019 की हिट ‘डीएसपी देव’ की अगली कड़ी है।
निर्देशक मंदीप बेनिपाल ने ट्रेलर में एक्शन, परिवारिक ड्रामा, स्कूल की पृष्ठभूमि और हास्य का बेहतरीन मिश्रण दिखाया है। देव का अपराधियों से संघर्ष, आला अफसरों का दबाव और निजी जद्दोजहद दर्शकों को बांध लेगी। ट्रेलर ने फैंस में जबरदस्त उत्साह भर दिया है, जिसमें देव की दमदार मौजूदगी सबको प्रभावित कर रही है।
श्रुति सोढ़ी, धनवीर सिंह, दीदार गिल, अदिति आर्या, नीत महल, नागिंदर गाखर, दीप मंदीप और अजय चहल जैसे कलाकारों का साथ है। व्हाइट हिल स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म न केवल मनोरंजन देगी, बल्कि न्याय और कर्तव्य की मिसाल भी कायम करेगी।
जब कहीं भ्रष्ट पुलिस की कहानियां विवाद बनीं, वहीं ‘डीएसपी देव 2’ साफ-सुथरे हीरो की मिसाल पेश कर रही है। पंजाब से आगे पूरे देश में धूम मचाने को तैयार यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करेगी।