
पटना। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का जमकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत के हितों की मजबूत ढाल है और विपक्ष के सभी आरोपों का पुख्ता जवाब देता है। डेयरी व कृषि क्षेत्रों पर उठे सवाल पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
भारतीय उत्पादकों व निर्यातकों के लिए यह सुनहरा मौका है। भारत ने अब तक नौ बड़े व्यापारिक समझौते दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से कर लिए हैं। इससे मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को अपार बल मिलेगा। यूरोपीय संघ के साथ प्रस्तावित समझौते भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने डेयरी-कृषि पर चिंता दूर करने के लिए पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। इस सौदे से साबित हो गया कि इन क्षेत्रों में भारत का वर्चस्व बरकरार रहेगा।
बिहार में निवेश बढ़ रहा है, नीतियां मजबूत हो रही हैं और बुनियादी ढांचा बेहतर हो रहा है। राज्य जल्द मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख केंद्र बनेगा।
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन पर प्रसाद ने सराहना की। भारत ने टूर्नामेंट में अजेय रहकर खिताब जीता। जदयू ने वैभव व टीम को बधाई दी।
पप्पू यादव की 1995 के मामले में गिरफ्तारी को राजनीतिक बयानबाजी बताया। लोजपा सांसद अरुण भारती ने कहा कि सांसदों को कानून व मर्यादा का पालन करना चाहिए।