
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने रूस पर अपने देश के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार-शनिवार रात को मास्को ने 400 से अधिक ड्रोन और करीब 40 मिसाइलों का इस्तेमाल कर पावर ग्रिड, बिजली संयंत्रों और वितरण उप-स्टेशनों पर प्रहार किए।
एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए जेलेंस्की ने कहा, ‘हर रोज रूस कूटनीति चुन सकता है, लेकिन हमले चुनता है। त्रिपक्षीय वार्ता के समर्थक सब इसकी निंदा करें। मॉस्को से सर्दी को हथियार बनाने की ताकत छीन लेनी चाहिए।’ वोलिन, इवानो-फ्रैंकिव्स्क, लविव, रिव्ने में तबाही हुई। रिव्ने में अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त, लेडीझिन में कृषि कॉलेज की इमारत पर ड्रोन गिरा। कीव-खार्किव भी प्रभावित, हवाई रक्षा सक्रिय।
जेलेंस्की ने सुरक्षा के बीच मरम्मत जारी रखने का भरोसा दिलाया। यह हमले अबू धाबी वार्ता के ठीक बाद हैं, जहां अमेरिकी मध्यस्थता में 157-157 कैदियों की अदला-बदली हुई, लेकिन युद्धविराम-सीमा पर सहमति नाकाम।
यूक्रेन ने स्थायी शांति की मांग की, मगर कोई संयुक्त बयान न जारी होना मतभेद दर्शाता है। सर्दी में ऊर्जा संकट गहरा रहा, लाखों प्रभावित। अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप जरूरी।