
पटना, 6 फरवरी। बिहार विधानसभा के बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोपों पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने जोरदार पलटवार किया। तेजस्वी ने दावा किया कि उन्हें हराने के लिए भाजपा-एनडीए ने 40 हजार करोड़ रुपये खर्च किए और चुनाव में महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपये डाले।
जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी को हराने के लिए उनके खुद के कारनामे काफ़ी हैं। डिफेंस कॉलोनी में साढ़े चार लाख में मकान खरीदना इसका उदाहरण है। आरजेडी शासन में अपहरण, हत्या और रंगदारी का राज था। शाम छह बजे बाद सड़कें सूनी पड़ जातीं। पहले अपनी करतूतों और माता-पिता के कर्मों की माफी मांगें।
बिहार की महिलाओं पर बोलने की हैसियत तेजस्वी की नहीं। पहले अपनी मां-बहनों से पूछें। जायसवाल ने राहुल गांधी पर भी प्रहार किया। उनके बयानों में गंभीरता नहीं। वे गरीब घर के मोदी को पीएम बर्दाश्त नहीं कर पाते। विदेश घूमें तो बेहतर।
जेपी नड्डा का ‘अबोध बालक’ बयान सटीक है। राहुल देश को अपनी पार्टी समझते हैं। सिखों का अपमान कर रवनीत बिट्टू को गद्दार कहना उनकी मानसिकता दर्शाता है। भाजपा सांसद ने चेताया कि बिहार का भविष्य मोदी के साथ है।