
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची में दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अवधि को एक माह बढ़ा दिया गया है। अब पात्र नागरिक 6 मार्च तक नाम जोड़ने, सुधार या हटाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। अंतिम सूची 10 अप्रैल को जारी होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि फॉर्म-6 के 37.80 लाख से अधिक आवेदन मिलने के कारण यह कदम उठाया गया। फॉर्म-7 के 82,684 आवेदन भी दर्ज हुए। बड़ी तादाद में नए मतदाता सामने आ रहे हैं।
विदेशी भारतीय फॉर्म-6ए से नाम जोड़ सकते हैं। मैपिंग में 1.04 करोड़ मतदाताओं में विसंगतियां मिलीं। 3.26 करोड़ को नोटिस, जिनमें 2.37 करोड़ जेनरेट, 86 लाख वितरित और 30.30 लाख सुनवाई पूरी।
27 मार्च तक निस्तारण होगा। बीएलओ रोज 10 से 12 बजे उपलब्ध। निर्वाचन आयोग का लक्ष्य शुद्ध, अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि कोई पात्र वंचित न रहे।