
वाराणसी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने संसद में हुई घटनाओं को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर हिंसा भड़काने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विपक्ष नेता देशभर में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
साक्षात्कार में तिवारी ने कहा कि विपक्ष ने जानबूझकर महिलाओं को आगे किया ताकि प्रधानमंत्री मोदी पर हमले का बहाना मिले। राहुल गांधी संसद में हिंसा चाहते हैं जिससे पूरा देश जल उठे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विपक्ष पीएम को नुकसान पहुंचाना चाहता है?
तिवारी ने कहा कि कांग्रेस को मोदी की कुर्सी से चिढ़ है, जो जनता ने दी है। बजट चर्चा से वाराणसी बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी, सिलीगुड़ी तक लाइन बनेगी। सात नए रेल कॉरिडोर, हर जिले में स्किल सेंटर व गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे। राहुल इसे रोकना चाहते हैं।
अमेरिका के साथ डील में भारत की शर्तें मानी गईं, जिससे कांग्रेस परेशान। जनकपुरी में गड्ढे से बाइक सवार की मौत पर शोक जताते हुए तिवारी ने आप और कांग्रेस के शासनकाल को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा सुधार में जुटी है।