
स्पेन के ला नुसिया में बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल 2026 के तीसरे दिन भारतीय मुक्केबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन कर 19 मेडल सुनिश्चित कर लिए। नीतू और प्रीति ने अपनी-अपनी वर्गों में सेमीफाइनल का टिकट कटाया, तो जादुमणि सिंह ने पुरुष वर्ग में जलवा बिखेरा।
नए मुख्य कोच सैंटियागो नीवा के मार्गदर्शन में महिला टीम ने 12 मेडल पक्के किए, जबकि पुरुषों ने सात पोडियम स्पॉट हासिल कर लिए। नीतू (51 किलो) ने कनाडा की मैकेंजी राइट को 5:0 से धूल चटाई। प्रीति (54 किलो) ने स्पेन की मारिया गोंजालेज पर दबाव बनाकर तीसरे राउंड में ही जीत हासिल की।
पूना (54 किलो) ने थाईलैंड की नटनिचा को 5:0 से हराया। प्रिया (60 किलो) ने स्पेन की लौरा गैलानो, प्रांजल (65 किलो) ने चेक की विक्टोरिया जिल्कोवा को सर्वसम्मति से शिकस्त दी। काजल (65 किलो) ने कजाकिस्तान की अकबर इचशानोवा को 4:1 से मात दी।
पुरुष वर्ग में जादुमणि सिंह (55 किलो) ने चीनी ताइपे के पेंग चिया-फेंग को 5:0 से धोया। मोहम्मद हुसामुद्दीन (60 किलो) ने यूक्रेन के अली डाहली को हराया, सचिन (60 किलो) ने एडर अब्दुरैमोव पर 3:2 से जीत दर्ज की। आकाश (75 किलो) ने स्पेन के जोस लुइस कैनेरो को 4:1 से पछाड़ा।
हालांकि पवन बर्तवाल इंग्लैंड के एलिस ट्रोब्रिज से 2:3 से हारे, अविनाश जमवाल यूक्रेन के एल्विन अलीयेव से थपड़े खाए। फिर भी 19 मेडल पक्के होने से भारतीय दल उत्साहित है। यह प्रदर्शन ओलंपिक चक्र के लिए शुभ संकेत है।