
नई दिल्ली और कोलकाता में मंगलवार को चीनी दूतावास व महावाणिज्य दूतावास ने 2026 चीनी नव वर्ष के अवसर पर भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। विभिन्न क्षेत्रों के भारतीय प्रतिनिधि, प्रवासी चीनी समुदाय, उद्यमी व छात्रों ने उत्साह से इसमें शिरकत की।
शांगरी-ला होटल में चीनी राजदूत श्यू फ़ेइहोंग ने नव वर्ष की बधाई दी। उन्होंने चीन की आर्थिक प्रगति, भारत-चीन संबंधों के सकारात्मक विकास व द्विपक्षीय व्यापार के ऐतिहासिक आंकड़ों पर जोर दिया। राजदूत ने रणनीतिक समन्वय, सहयोग व सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करने का वचन दोहराया तथा ब्रिक्स अध्यक्षता में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाने की इच्छा जताई।
कोलकाता में चीनी महावाणिज्य दूत श्यू वेई ने 400 से अधिक अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्थानीय योगदान की प्रशंसा की तथा भविष्य में स्थिर सहयोग की उम्मीद व्यक्त की।
कार्यक्रमों में चीनी व्यंजन, ड्रैगन नृत्य, मार्शल आर्ट, वायलिन-एरहु वादन व दोनों देशों के गीतों ने सांस्कृतिक मिश्रण की खूबसूरत तस्वीर पेश की। ये आयोजन द्विपक्षीय मैत्री व मानवीय संपर्कों की मजबूती को रेखांकित करते हैं।