
पटना पुलिस ने NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए। आईजी जितेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और एसपी सिटी ईस्ट परिचय कुमार ने जांच की अब तक की स्थिति साझा की। चित्रगुप्त नगर थाने की SHO रोशनी कुमारी को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है।
तीसरे माले के कमरे में छोटी जालीदार खिड़की और कॉरिडोर से लगे दरवाजे पर सीसीटीवी था। एफएसएल ने डीवीआर फुटेज की जांच कर पुष्टि की कि वीडियो में कोई छेड़छाड़ नहीं। 5 जनवरी दोपहर 3:30 बजे छात्रा एक अन्य लड़की संग लौटी, कमरे में गईं और बाहर नहीं निकलीं।
फॉरेंसिक रिपोर्ट में छात्रा के इनरवियर पर स्पर्म मिला, जिसकी डीएनए जांच जारी। अरवल मोड से दवा खरीदी थी, उसकी पड़ताल हुई। प्रभात मेमोरियल से लामा रिपोर्ट और मेदांता से डेथ समरी एक्सपर्ट को भेजी। पोस्टमॉर्टम में यौन हिंसा की आशंका से इंकार नहीं।
पटना जंक्शन से ऑटो ड्राइवर और साथी लड़की के बयान लिए। एसआईटी संदिग्धों के डीएनए ले रही। पोक्सो कोर्ट के आदेश पर धारा लगी। हॉस्टल बंद, नए नियम लागू। सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की।