
मुंबई में ‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग जोरों पर है। 2006 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म का सीक्वल फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो रहा है। गुरुवार को तारा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर दो शेड्यूल खत्म होने की खुशी मनाते हुए पूरी टीम के साथ फोटो पोस्ट की।
फोटो में मूल कास्ट के सभी सितारे नजर आ रहे हैं। तारा ने कैप्शन में लिखा, ‘ओह। डेजा वू। खोसला का घोसला। दो शेड्यूल पूरे।’ उन्होंने शूटिंग को पुरानी यादों, नए रोमांच और गहरे रिश्तों का बेहतरीन संगम बताया। ‘ज्यादातर पल शानदार रहे, हालांकि कुछ ‘हाय हो’ मोमेंट्स भी आए, लेकिन यही जिंदगी का मजा है।’
अपने छोटे रोल के बावजूद तारा खुद को भाग्यशाली मान रही हैं। ‘इतने टैलेंटेड आर्टिस्ट्स और क्रू के साथ काम करके गर्व महसूस हो रहा है। सबने कुछ न कुछ स्पेशल जोड़ा है। नाम न लेकर भी कहूं, ये एक बड़ा फिल्मी खानदान बन चुके हैं।’
अनुपम खेर को टीम का लीडर बताते हुए धन्यवाद दिया। ‘अनुपम सर सबको जोड़ते हैं, 9 बजे केकेजी फैमिली डिनर का मैसेज भेजते हैं। वहां खाना, खेल, गपशप और ठहाके गूंजते हैं। इतने परिपक्व, संवेदनशील लीडर के लिए शुक्रिया।’
बोमन ईरानी, परवीन दबास, रणवीर शौरी, किरण जुनेजा, निशांक नूर, कंगना नंगिया, रवि किशन, हर्ष समेत सभी की तारीफ की। क्रू मेंबर्स को भी सलाम। ‘सबको टैग न कर पाई, लेकिन रैप-अप पर ग्रुप फोटो लेंगे। कम लिखने का इरादा था, लेकिन लिखते चली गई। शूटिंग के कुछ दिन बाकी, ये एनर्जी मुझे तीन प्रोजेक्ट्स, ऑडिशन और शोज में व्यस्त रखे हुए है। आप सबका आभार।’