
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने चीनी मांझे के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है। प्रतिबंध के बाद भी अगर किसी दुकान से बिके इस खतरनाक मांझे से किसी की जान जाती है, तो विक्रेता पर हत्या का मुकदमा दर्ज होगा और उसे जेल की सजा मिलेगी।
मंत्री ने बताया कि चीनी मांझा पहले ही कई जिंदगियां ले चुका है। पतंगबाजी के दौरान यह चाकू की धार की तरह कट जाता है, जिससे गंभीर चोटें और मौतें हो रही हैं। यह सरकारी फैसला जनता की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक है और पूरे देश में नजीर बनेगा।
सिख समुदाय के विरोध पर राजभर ने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर किसी का अपमान अस्वीकार्य है। नेताओं को अपनी नीतियों, बयानबाजी और दल-बदल पर आत्ममंथन करना चाहिए।
उत्तराखंड के मदरसा बोर्ड खत्म करने के निर्णय का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इससे छात्र मुख्यधारा में आएंगे। डॉक्टर, इंजीनियर बनकर देश सेवा करेंगे, यह अल्पसंख्यकों के हित में कदम है।
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि सपा चुनाव आयोग को बदनाम करने की साजिश रच रही है। वोटर लिस्ट की जांच से फर्जी वोटर हटेंगे, जिसका डर विपक्ष को सता रहा है। 18 साल वाले फॉर्म-7 से नाम जुड़वाएं, आपत्ति का प्रावधान है।