
भारतीय क्रिकेट में एकता का शानदार नजारा देखने को मिला है। 2025 में महिला वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रच चुकी भारतीय महिला टीम ने अब टी20 विश्व कप 2026 के लिए पुरुष टीम को जोरदार शुभकामनाएं दी हैं। मौजूदा चैंपियन पुरुष टीम 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम कर चुकी है।
महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भरोसा जताया, ‘टीम इंडिया को टी20 विश्व कप की शुभकामनाएं। दिल से खेलो, मजा लो और हम जानते हैं आप जीतेंगे।’ स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा, ‘टीम शानदार फॉर्म में है, एक और ट्रॉफी का इंतजार। दबाव मत लो, शानदार क्रिकेट खेलो।’
दीप्ति शर्मा ने घरेलू मैदान का जिक्र किया, ‘बहुत शुभकामनाएं, भारत में हो रहा है तो खास। कप घर ले आओ।’ ऋचा घोष ने कहा, ‘मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’
पुरुष टीम शनिवार को अमेरिका के खिलाफ उतरेगी, जबकि महिला टीम 15 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया सीरीज की तैयारी में। इस दौरे में तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट होगा।
महिलाओं की जीत ने साबित किया कि भारतीय क्रिकेट हर फॉर्मेट में अव्वल है। अब पुरुष टीम पर खिताब बचाने की जिम्मेदारी।