
जुहू स्थित मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के बंगले पर हुई गोलीबारी ने मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में अब पांचवां आरोपी फंस चुका है। पुणे से गिरफ्तार आशाराम फसले पर शूटर को हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने अंजाम दी। अब तक पकड़े गए पांचों आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड की मांग करेगी ताकि साजिश की परतें खोली जा सकें।
पहले गिरफ्तार चारों की कस्टडी आज खत्म हो रही। जांच में पता चला कि हमले की पूरी तैयारी की गई थी। आरोपियों ने शेट्टी के घर की कई दिनों तक रेकी की। पुणे से लाई गई स्कूटी पर सवार शूटर ने फायरिंग कर भाग गया।
सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को अहम सुराग दिए। कुछ आरोपी सिर्फ स्कूटी पहुंचाने का काम कर रहे थे, तो कुछ प्लानिंग और फंडिंग में जुटे। कुछ ने कबूला कि उन्हें टारगेट की जानकारी नहीं थी।
मुख्य शूटर अभी फरार है। उसकी तलाश में टीमें छापेमारी कर रही हैं। रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह घटना बॉलिवुड पर मंडराते खतरे को उजागर करती है।