
बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 4 फरवरी को जनवृहद भवन में वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव टो लैम के विशेष दूत एवं विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग से भेंट की। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को और मजबूत करने का प्रतीक बनी।
शी ने कहा कि दोनों दलों की परस्पर महत्वपूर्ण राजनीतिक एजेंडे साझा करने की परंपरा चीन-वियतनाम की ‘कॉमरेड प्लस भाई’ वाली अनूठी दोस्ती को दर्शाती है। उन्होंने हाल ही में टो लैम के साथ साझा भविष्य समुदाय निर्माण पर विस्तृत विचार-विमर्श का जिक्र किया, जिसमें महत्वपूर्ण सहमति बनी।
उन्होंने जोर दिया कि समाजवादी निर्माण में दोनों देशों की प्रगति विश्व को इस व्यवस्था की सजीव ऊर्जा दिखाती है। चीन मैत्रीपूर्ण परंपराओं को बढ़ावा देने, सभी स्तरों पर सहयोग गहराने, मतभेदों का सही प्रबंधन एवं साझा भविष्य समुदाय को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।
ले होआई ट्रुंग ने कहा कि वियतनाम चीन के साथ संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और नए विकास पथ पर कंधे से कंधा मिलाकर रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को उत्सुक है।
यह बैठक दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थिरता, व्यापार व बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग को गति देगी। दोनों देश बेल्ट एंड रोड पहल के तहत कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।