
बीजिंग। चीन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रचार को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत स्तर पर निरंतर प्रगति हो रही है। चीनी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के 2024 के राष्ट्रीय आंकड़ों से पता चलता है कि देशभर में विज्ञान संग्रहालयों का विस्तार तेजी से हो रहा है।
इस वर्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालयों की कुल संख्या 1,890 हो गई है, जो 2023 के मुकाबले 111 अधिक है। इन संग्रहालयों के प्रदर्शनी क्षेत्र में भी 4.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आधुनिक प्रदर्शनियों के लिए अधिक स्थान उपलब्ध हुआ है।
विज्ञान प्रसार के लिए राष्ट्रीय कोष में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। 2024 में इस मद के तहत 22 अरब 22 करोड़ युआन आवंटित किए गए, जो पिछले साल से 3.32 प्रतिशत ज्यादा है। यह धनराशि नवीन कार्यक्रमों और जन-जागरूकता अभियानों को गति दे रही है।
विज्ञान प्रचार में लगे कर्मियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इनके विशेषज्ञता वाले आयोजनों से लाखों लोग सीधे लाभान्वित हो रहे हैं, जिससे वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिल रहा है।
यह विकास चीन की वैज्ञानिक साक्षरता की दिशा में मजबूत कदम है। भविष्य में ये संग्रहालय नवाचार के केंद्र के रूप में उभरेंगे।